संगम में नहीं कर पाए स्नान? अफसोस मत करें, यहां जानें कैसे घर में कमाएं महाकुंभ जैसा ही पुण्य

संगम में नहीं कर पाए स्नान? अफसोस मत करें, यहां जानें कैसे घर में कमाएं महाकुंभ जैसा ही पुण्य

Last Updated:

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. अगर आप गंगा स्नान करने के लिए कुंभ मेले में नहीं जा सकते हैं तो आप घर पर भी महाकुंभ स्नान जैसा पुण्य प्राप्त क…और पढ़ें

महाशिवरात्रि 2025

हाइलाइट्स

  • महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है.
  • घर पर भी महाकुंभ स्नान जैसा पुण्य प्राप्त कर सकते हैं.
  • स्नान के समय मंत्र जाप और शिव ध्यान करें.

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व है जो भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है. इस पर्व की तैयारियों पूरे देश में बेहद उत्साह के साथ की जा रही है. मंदिरों को खास सजाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इस दिन लाखों भक्तजन गंगा नदी में स्नान करके पुण्य लाभ कमाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाकुंभ स्नान जैसा पुण्य आप घर पर भी प्राप्त कर सकते हैं? जी हां इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं पंडित अशोक कुमार शास्त्री.

घर पर महाकुंभ स्नान जैसा पुण्य
महाकुंभ स्नान का महत्व बहुत अधिक है. यह मोक्ष प्राप्ति का मार्ग देता है लेकिन हर किसी के लिए कुंभ मेले में जाना संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में आप घर पर भी महाकुंभ स्नान जैसा पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा:

ये भी पढ़ें: बिना किसी नींव के खड़ा है नाग पहाड़ी पर यह मंदिर, भगवान नीलकंठ है यहां विराजमान, दर्शन से ही मिलता है फल!

सुबह जल्दी उठें: महाकुंभ स्नान का सबसे अच्छा समय ब्रह्म मुहूर्त होता है. इस समय स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.
पवित्र जल से स्नान करें: आपके घर में गंगाजल है तो उसे पानी में मिलाकर स्नान करें. अगर गंगाजल नहीं है तो आप किसी अन्य पवित्र नदी के जल का उपयोग कर सकते हैं.
स्नान करते समय मंत्रों का जाप करें: स्नान करते समय “हर हर गंगे” या “ॐ नमः शिवाय” जैसे मंत्रों का जाप करें.
भगवान शिव का ध्यान करें: स्नान करते समय भगवान शिव का ध्यान करें और उनसे प्रार्थना करें.
दान करें: स्नान करने के बाद गरीबों को दान करें, दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

महाशिवरात्रि के दिन विशेष उपाय
महाशिवरात्रि के दिन आप कुछ विशेष उपाय करके भी महाकुंभ स्नान जैसा पुण्य प्राप्त कर सकते हैं:
शिवलिंग का अभिषेक करें: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है.
उपवास रखें: महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है.
रात्रि जागरण करें: महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

ये भी पढ़ें: विजया एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 3 काम…टूट जाएगा व्रत, इस रंग के पहनने चाहिए कपड़े

महाशिवरात्रि का महत्व
महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. महाशिवरात्रि के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

homeastro

संगम में नहीं कर पाए स्नान? यहां जानें कैसे घर में कमाएं महाकुंभ जैसा पुण्य

Source link

Previous post

घर के मुख्य द्वार पर कहीं आप भी तो नहीं रखते ये चीजें, अभी हटा दें, वरना आएगा संंकट !

Next post

खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस को भी मात देती हैं भारत की ये 5 फेमस महिला कथावाचक, जानें इनका पूरा बैकग्राउंड

You May Have Missed