शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी, शनिदोष, ढैय्या व साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए करें ये खास उपाय

शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी, शनिदोष, ढैय्या व साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए करें ये खास उपाय

Last Updated:

Krishna Janmashtami 2025: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा और यह शुभ तिथि साल 2025 में शनिवार के दिन पड़ रही है. इस दिन शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम…और पढ़ें

शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी, ढैय्या व साढ़ेसाती से मुक्ति के उपाय
Krishna Janmashtami 2025 Shaniwar: शनिवार यानी 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. साल 2025 में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार के दिन पड़ रही है. शनिवार का दिन न्याय के देवता और कृष्णजी के शिष्य शनिदेव को समर्पित है और इसी दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा. शनिवार के दिन जन्माष्टमी का पर्व होना शनि दोष, शनि ढैय्या व साढ़ेसाती से प्रभावित लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है.

जन्माष्टमी के दिन अगर ज्योतिष के कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो सकता है. दरअसल भगवान कृष्ण शनिदेव के गुरु हैं, ऐसे में कृष्णजी के भक्तों पर शनिदेव की दृष्टि नहीं पड़ती, ऐसे में अगर आप इस दिन व्रत रखकर ज्योतिष के इन उपाय से ना सिर्फ शनि दोष से राहत मिलेगी बल्कि सुख-शांति और समृद्धि भी आएगी. साथ ही आपके दिन भी बदलने लग जाएंगे. आइए जानते हैं शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने और धन लाभ के लिए कौन से उपाय करें…

साल 2025 में सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या बनी हुई है. वहीं कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती बनी हुई है.

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से बचने के उपाय
1- कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करें और विधि विधान के साथ कृष्णजी की पूजा अर्चना करें. साथ ही गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा व दान पुण्य का कार्य करें.
2 – सुबह के समय कृष्णजी की पूजा के बाद पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और पूजा करें. साथ ही शनि मंदिर में शनि से संबंधित चीजों का दान करें.
3- जन्माष्टमी से छाया दान शुरू करें और कम से कम 11 शनिवार छाया दान करें.
4- शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों के तेल से अभिषेक करें और दशरथ द्वारा रचित शनि स्त्रोत का पाठ करें.
5- शनिदेव की पत्नियों के नाम का उच्चारण करें. काले कपड़े, उड़द दाल, लोहा, माखन मिश्री, काजल आदि का दान करें.
6- हर शनिवार को चीटियों को आटा डालें और कुत्ते व गाय को रोटी दें.
7 – शनि दोष और ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित कृष्णजी, हनुमानजी और शनिदेव की पूजा अर्चना करें.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी, ढैय्या व साढ़ेसाती से मुक्ति के उपाय

Source link

You May Have Missed