वास्तु के 5 आसान उपाय पैसे को चुंबक की तरह खींचते हैं, लाते हैं घर में बरकत, सुख-शांति, दूर होगी नजर और रुकावट

वास्तु के 5 आसान उपाय पैसे को चुंबक की तरह खींचते हैं, लाते हैं घर में बरकत, सुख-शांति, दूर होगी नजर और रुकावट

Vastu Tips For Wealth: हर इंसान चाहता है कि उसके घर में कभी पैसों की कमी न हो और खुशहाली हमेशा बनी रहे. कई बार मेहनत करने के बाद भी धन टिकता नहीं है या फिर खर्चे इतने बढ़ जाते हैं कि बचत नाम की चीज ही नहीं रह जाती. वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में ऐसी कई आसान बातें बताई गई हैं, जिनसे घर में धन का प्रवाह बढ़ता है और बरकत बनी रहती है. यह उपाय बहुत साधारण हैं, लेकिन इनके प्रभाव को अनदेखा नहीं किया जा सकता. बस सही दिशा और सही तरीके से इन्हें अपनाना जरूरी है, अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पैसा चुंबक की तरह खिंचा चला आए, तो ये कुछ खास चीजें आपके घर में ज़रूर होनी चाहिए. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रवि पराशर से.

1. मुख्य दरवाज़े की दिशा के अनुसार स्वास्तिक बनाएं
घर का मुख्य दरवाज़ा सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यही सकारात्मक ऊर्जा और धन का प्रवेश द्वार भी है, अगर आप दरवाज़े पर उसकी दिशा के हिसाब से सही रंग का स्वास्तिक बनाएंगे, तो यह घर में धन और खुशहाली लाने में मदद करेगा.

पूर्व दिशा – हरे रंग का स्वास्तिक
उत्तर दिशा – नीले रंग का स्वास्तिक
दक्षिण दिशा – लाल रंग का स्वास्तिक
पश्चिम दिशा – पीले रंग का स्वास्तिक

रंगों का यह मेल ऊर्जा को संतुलित करता है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ाता है.

2. लॉकर में पीली सरसों रखें
घर का लॉकर सिर्फ पैसों को रखने की जगह नहीं, बल्कि धन की स्थिरता का प्रतीक होता है, अगर लॉकर को पश्चिम दिशा में रखें और उसमें थोड़ी सी पीली सरसों डाल दें, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को रोककर धन को सुरक्षित रखने में मदद करता है. मान्यता है कि पीली सरसों बुरी नजर और बाधाओं को दूर करती है.

3. दक्षिण-पश्चिम में मिट्टी की गुल्लक रखें
दक्षिण-पश्चिम दिशा घर की स्थिरता और लंबे समय तक धन टिकने की जगह मानी जाती है. यहां पर एक साधारण मिट्टी की गुल्लक रखकर उसमें समय-समय पर सिक्के या नोट डालें. यह धीरे-धीरे धन संग्रह करने और आर्थिक मजबूती देने में मदद करता है. बच्चों के हाथ से गुल्लक में पैसा डलवाना और भी शुभ माना जाता है.

5. पूजा स्थल के ईशान कोण में गंगाजल रखें
ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे पवित्र और शुभ माना गया है. यहां पूजा स्थल में गंगाजल रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. गंगाजल सिर्फ धार्मिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन बनाए रखने में भी असरदार है. समय-समय पर गंगाजल को बदलना और ताज़ा रखना चाहिए.

Source link

You May Have Missed