राहु का नकारात्मक प्रभाव कैसे करें दूर? जानें 1 पुराना और आजमाया हुआ सरल उपाय, 24 घंटे में दिखेगा बदलाव

राहु का नकारात्मक प्रभाव कैसे करें दूर? जानें 1 पुराना और आजमाया हुआ सरल उपाय, 24 घंटे में दिखेगा बदलाव

How To Reduce Rahu Effects: कई बार जिंदगी में सब कुछ ठीक चलने के बावजूद अचानक रुकावटें आ जाती हैं. मेहनत करने पर भी काम बिगड़ जाते हैं, पैसों की तंगी हो जाती है या मानसिक तनाव बढ़ने लगता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा अक्सर राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव की वजह से होता है. राहु जब किसी व्यक्ति की कुंडली में कमजोर या परेशान करने वाली स्थिति में होता है, तो जीवन में अजीब तरह की परेशानियां आने लगती हैं. ऐसे समय में लोग उपाय ढूंढते हैं ताकि नकारात्मक असर को कम किया जा सके. आज हम एक बेहद आसान और असरदार उपाय बता रहे हैं, जिसे करने के बाद 24 घंटे में फर्क महसूस हो सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

राहु के अशुभ असर को कम करने का आसान उपाय
अगर आपको लग रहा है कि आपके जीवन में लगातार अड़चनें आ रही हैं, मेहनत के बाद भी परिणाम नहीं मिल रहे या अज्ञात डर बना रहता है, तो यह उपाय जरूर करें. यह पूरी तरह सुरक्षित है और कोई भी कर सकता है.

1. सबसे पहले आपको चार ताजे भुट्टे (जिन्हें जट के साथ यानी हरे छिलके सहित लिया जाता है) लेने होंगे.
2. यह उपाय गुरुवार या शनिवार की रात को करना है.
3. ध्यान रखें कि समय सूर्यास्त के बाद और तारों के निकलने से पहले का होना चाहिए. यह समय सबसे शुभ माना जाता है.
4. चारों भुट्टों को एक-एक करके अपने सिर से चार बार घुमाना है. घुमाते समय मन में यही भाव रखें कि आपकी सारी नकारात्मकता और समस्याएं इन भुट्टों में समा रही हैं.
5. इसके बाद किसी भी सांड (बैल) के सामने जाकर ये चारों भुट्टे रख दें या फेंक दें.

क्यों माना जाता है यह उपाय असरदार?
ज्योतिष मान्यता के अनुसार, राहु एक ऐसा ग्रह है जो जीवन में अचानक आने वाली समस्याओं, डर और मानसिक तनाव को बढ़ाता है. बैल को राहु का वाहन माना जाता है और भुट्टा राहु दोष को शांत करने का प्रतीक है. जब आप इस उपाय को करते हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा बैल को अर्पित कर दी जाती है, जिससे राहु का असर कम होने लगता है.

किसे और कब करना चाहिए?
1. यदि बार-बार असफलता मिल रही हो.
2. घर या काम में बिना वजह अड़चनें आ रही हों.
3. मानसिक शांति न मिल रही हो.
4. अचानक खर्च बढ़ गए हों या पैसों की दिक्कत हो.

इस उपाय को केवल एक बार करना काफी होता है. कई लोग बताते हैं कि 24 घंटे के भीतर उन्हें बदलाव महसूस होने लगता है.

महत्वपूर्ण बातें
1. इस उपाय में किसी तरह की पूजा या मंत्र की जरूरत नहीं होती.
2. इसे करते समय मन साफ होना चाहिए और विश्वास के साथ करना चाहिए.
3. किसी को नुकसान पहुंचाने या बदले की भावना से यह उपाय न करें.

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal 4th August 2025: कर्क, मीन समेत 5 राशियों के लिए सावन का अंतिम सोमवार शुभ, नौकरी व कारोबार में होगा लाभ! पढ़ें आज का राशिफल

Next post

Aaj Ka Love Rashifal, 4 August : सिंह व धनु वाले दिलचस्प व्यक्ति से मिलेंगे, सिंह वालों से कर सकता है फ्लर्ट, मीन वाले आज बहकें नहीं! जानें आज का लव राशिफल

You May Have Missed