राशि के अनुसार होली के दिन पहनें इन रंग के कपड़े, मां लक्ष्मी खूब बरसाएंगी धन, सुख-समृद्धि भर जाएगा घर
Last Updated:
Holi 2025 Upaay: होली रंगों का त्योहार है. इस दिन खूब रंग खेलते हैं और खूब खाते पिते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं राशि के अनुसार आपको किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
होली के दिन राशि के अनुसार पहने वस्त्र
हाइलाइट्स
- होली पर राशि अनुसार सही रंग के कपड़े पहनें.
- सही रंग पहनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.
- ज्योतिषाचार्य के अनुसार, हर राशि के लिए विशेष रंग शुभ होते हैं.
होली उपाय. हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का बेहद विशेष महत्व होता है. इस महीने में होली का पर्व त्यौहार भी मनाया जाता है. होली के दिन लोग एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाते हैं. होली के दिन नए कपड़े पहनने का विधान है. इसे जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. माना जाता है कि सभी राशि वालों के लिए कुछ विशेष रंग बेहद सौभाग्य शाली होता है. होली के दिन अगर जातक अपने राशि के अनुसार सही रंग के कपड़े पहने, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल की प्राप्ति होगी. तो आईए देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं की राशि के अनुसार कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए, ताकि जातक के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि बनी रहे?
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिषकेंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि होली का त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल 14 मार्च को फागुन माह की पूर्णिमा तिथि है और उसी दिन होली का त्यौहार मनाया जाएगा. हालांकि कई जगहों पर होली पूर्णिमा की अगले दिन भी मनाते हैं. होली के दिन जातक को अपने राशि के अनुसार इस रंग के कपड़े पहनना चाहिए. इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है.
किस राशि वाले कौन से रंग के कपड़े पहने :
मेष राशि वाले को लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए.
वृषभ राशि वाले को सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए.
मिथुन राशि वाले हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए.
कर्क राशि वाले को सफेद या भूरा रंग के कपड़े पहनना चाहिए.
सिंह राशि वाले को गुलाबी या पीला रंग के कपड़े पहनना चाहिए.
कन्या राशि वाले को हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए.
तुला राशि वाले को सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए.
वृश्चिक राशि वाले लाल या पीला रंग के कपड़े पहनना चाहिए.
धनु राशि वाले को हरा, लाल या भूरा रंग के कपड़े पहनना चाहिए.
मकर राशि वाले को नीला या भूरा रंग का कपड़ा पहनना चाहिए.
कुंभ राशि वाले को भी नीला या भूरा रंग का कपड़ा पहनना चाहिए.
मीन राशि वाले को भी हरा, लाल या भूरा रंग का कपड़ा पहनना चाहिए.
Deoghar,Jharkhand
March 06, 2025, 09:58 IST
राशि के अनुसार होली के दिन पहनें इन रंग के कपड़े, मां लक्ष्मी खूब बरसाएंगी धन
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


