मूंग की दाल और गंगाजल से करें यह सरल उपाय, घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा और धन की बढ़ोत्तरी

मूंग की दाल और गंगाजल से करें यह सरल उपाय, घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा और धन की बढ़ोत्तरी

Positive Energy At Home: आजकल हर कोई अपनी किस्मत को बेहतर बनाने और जीवन की मुश्किलों को कम करने के लिए छोटे-छोटे ज्योतिषीय उपाय अपनाना चाहता है, अगर आप भी आर्थिक समस्याओं, करियर में रुकावट या घर के माहौल में तनाव जैसी दिक्कतों से परेशान हैं, तो यह आसान सा उपाय आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है. इसमें न ज्यादा खर्च आता है और न ज्यादा मेहनत लगती है. सिर्फ एक तांबे या पीतल के लोटे में मूंग की दाल और गंगाजल से जुड़ा यह उपाय करने से सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा जैसे ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है. जब ग्रहों का प्रभाव अच्छा होता है तो जीवन में सुख-समृद्धि, आत्मविश्वास और तरक्की के रास्ते खुलते हैं. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से यह उपाय कैसे करना है.

उपाय की पूरी प्रक्रिया
इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक तांबे या पीतल का लोटा लें. लोटा ज्यादा बड़ा होना जरूरी नहीं है. आजकल बाजार में छोटे-छोटे लोटे या गड़वी मिलती हैं जो हाथ में आसानी से आ जाती हैं.

1. सबसे पहले उस लोटे को अच्छे से साफ कर लें.
2. अब उसमें गंगाजल भरें.
3. गंगाजल में थोड़ी सी हरी मूंग की दाल डाल दें.
4. अगर चाहें तो इसमें चांदी या तांबे का एक छोटा सा टुकड़ा भी डाल सकते हैं.
5. इसके साथ मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए लाल चंदन या लाल रंग की कोई चीज और चंद्रमा के लिए चावल के दाने डालें.

इन सभी चीजों को डालने के बाद लोटे को ढककर घर या ऑफिस में उत्तर दिशा (नॉर्थ डायरेक्शन) में रख दें. यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर दिशा को धन और तरक्की का प्रतीक माना जाता है.

ग्रहों पर असर
इस उपाय में इस्तेमाल होने वाली हर चीज ग्रहों को प्रभावित करती है.

1. हरी मूंग की दाल बुध ग्रह को मजबूत करती है.
2. तांबे या पीतल का लोटा सूर्य ग्रह का प्रतीक होता है.
3. गंगाजल घर में पॉजिटिव ऊर्जा लाता है.
4. चावल और लाल चंदन क्रमशः चंद्रमा और मंगल ग्रह को संतुलित करते हैं.

जब ये सभी ग्रह अनुकूल हो जाते हैं तो ज्योतिष के अनुसार गजकेसरी योग जैसे शुभ योग बनने लगते हैं. इससे जीवन में स्थिरता और प्रगति के मौके बढ़ते हैं.

इस उपाय के फायदे
1. करियर में आ रही अड़चनें कम होती हैं.
2. घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
3. परिवार में आपसी रिश्तों में मधुरता आती है.
4. मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है.

यह उपाय खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जिनकी कुंडली में बुध और सूर्य से जुड़े दोष होते हैं.

ध्यान रखने वाली बातें
1. लोटे को हमेशा साफ और सुरक्षित जगह पर रखें.
2. हफ्ते में कम से कम एक बार गंगाजल और दाल बदल दें.
3. इसे उत्तर दिशा में ही रखें, किसी और दिशा में न रखें.
4. नकारात्मक माहौल से दूर रखें और किसी को इसे छेड़ने न दें.

Source link

You May Have Missed