मार्च का यह सप्ताह इन 5 मूलांक वालों के लिए लकी, सप्ताह भर मिलेंगे शुभ अवसर और समृद्धि व संपत्ति में होगी बढ़ोतरी
Last Updated:
Ank Saptahik Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार, जन्मतिथि से अपने भविष्य और वर्तमान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे मार्च के इस सप्ताह किन किन मूलांक वालों को भाग्य…और पढ़ें
साप्ताहिक अंक ज्योतिष 17 से 23 मार्च
हाइलाइट्स
- मूलांक 2 वालों को विदेश यात्रा का मौका मिलेगा.
- मूलांक 4 वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ होगा.
- मूलांक 5 वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
अंक शास्त्र के अनुसार, मार्च का आने वाला सप्ताह (17 मार्च से 23 मार्च) पांच मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. दरअसल इस सप्ताह ग्रहों के दुर्लभ संयोग से मालव्य राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शश राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिससे इन मूलांक वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. इन मूलांक वाले जीवन में आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे और करियर में उन्नति व प्रगति भी देखने को मिलेगी. अगर आप भी इन मूलांक में से एक हैं तो आने वाला सप्ताह कई खुशियां व अवसर लेकर आने वाला है. आइए जानते हैं मार्च का यह सप्ताह किन मूलांक वालों के लिए लकी रहने वाला है…
मूलांक 2 (17 से 23 मार्च)
मार्च का यह सप्ताह (17 से 23 मार्च) मूलांक 2 वालों के लिए शानदार रहने वाला है. मूलांक 2 वाल दोस्तों व प्रियजनों के साथ यादगार समय व्यतीत करेंगे और इस सप्ताह आपकी कई भौतिक इच्छाएं भी पूरी होंगी. आपको भाई-बहन व रिश्तेदारों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके कई कार्य पूरे होंगे. आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों में प्रयास सफल होंगे और भाग्य का साथ मिलने से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे. इस सप्ताह आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. अगर आप खुद का बिजनस कर रहे हैं तो आपको अच्छा खासा लाभ कमाने का मौका मिलेगा और बिजनस का विस्तार भी कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और बच्चों व पार्टनर के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जाने का मौका भी मिलेगा.
मूलांक 4 (17 से 23 मार्च)
मार्च का यह सप्ताह (17 से 23 मार्च) मूलांक 4 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. मूलांक 4 वालों के हाथों में इस सप्ताह प्रगति के कुछ बेहतरीन अवसर मिलेंगे और पैतृक संपत्ति भी मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके अच्छा लाभ प्राप्त होगा. रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को किसी मित्र के माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा और करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और किसी अच्छी जगह पर निवेश भी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा. सिंगल जातकों के जीवन में इस सप्ताह किसी खास व्यक्ति की मुलाकात हो सकती है, जिससे दोबारा मिलने के बारे में सोच विचार भी कर सकते हैं.
मूलांक 5 (17 से 23 मार्च)
मार्च का यह सप्ताह (17 से 23 मार्च) मूलांक 5 वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. मूलांक 5 वालों की इस सप्ताह सुख-सुविधाओं और प्रसन्नता में वृद्धि देखने को मिलेगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. नौकरी करने वालों को इस सप्ताह अधिकारियों का साथ मिलेगा और आपके कार्य की हर जगह प्रशंसा भी की जाएगी. वहीं व्यापारी नई रणनीतियों पर काम करेंगे, इससे आपको उच्च मुनाफा मिलेगा और प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर भी देंगे. अगर आप खुद का घर या फ्लैट लेना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होगी. जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और रिश्तों में खुशियां भी आएंगी.
मूलांक 6 (17 से 23 मार्च)
मार्च का यह सप्ताह (17 से 23 मार्च) मूलांक 6 वालों के लिए स्पेशल रहने वाला है. मूलांक 6 वाले इस सप्ताह सेहत के मामले में संतुष्ट रहेंगे और आपकी इम्युनिटी भी मजबूत रहेगी. नौकरी करने वालों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अधिक मजबूत भी होंगे. अगर आप खुद का बिजनस करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा. भाई-बहनों के साथ अगर कोई विवाद चल रहा है तो इस सप्ताह रिश्तों में मजबूती आएगी और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे. काम और परिवार के बीच अच्छा बैलेंस बनाकर चलेंगे, जिससे यह सप्ताह बिना टेंशन के व्यतीत होगा.
मूलांक 9 (17 से 23 मार्च)
मार्च का यह सप्ताह (17 से 23 मार्च) मूलांक 9 वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. मूलांक 9 वालों का मन इस सप्ताह धर्म कर्म के कार्यों में लगेगा और परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका भी मिलेगा. नौकरी करने वालों की बात करें तो इस सप्ताह आपके बॉस काम से संतुष्ट नजर आएंगे और आपको बोनस भी मिल सकता है. इस सप्ताह आप पैसे बढ़ाने को लेकर किसी योजना पर काम कर सकते हैं और धन को संचय करने का मौका भी मिलेगा. मूलांक 9 वालों का इस सप्ताह जोश और उत्साह बना रहेगा और भविष्य के लिए काम भी कर पाएंगे. माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और किसी संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है.
March 15, 2025, 15:46 IST
मार्च का यह सप्ताह इन 5 मूलांक वालों के लिए लकी, सप्ताह भर मिलेंगे शुभ अवसर


