मई में शुक्र का गोचर… 3 राशियों के आएंगे अच्छे दिन! नौकरी, कारोबार और पैसों में लग जाएंगे 4 चांद
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Shukra Gochar 2025 : शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, सुंदरता, वैभव का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र देव अभी मीन राशि में है और मई के अंत में मेष राशि में गोचर करेंगे. शुक्र के इस गोचर से 3 राशि के जातकों को नौकरी, का…और पढ़ें
शुक्र ग्रह
हाइलाइट्स
- मेष, मिथुन, तुला राशियों के लिए शुभ समय.
- शुक्र का गोचर 31 मई को मेष राशि में.
- नौकरी, कारोबार, पैसों में वृद्धि होगी.
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गोचर का सीधा संबंध सभी 9 ग्रहों और 12 राशियों से होता हैं. गोचर का अर्थ ग्रहों की चाल से हैं. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं तो इस प्रक्रिया को गोचर कहते हैं. ग्रहों के गोचर का देश-दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं. जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता हैं.
ज्योतिष गणना के मुताबिक शुक्र ग्रह को बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ ग्रह माना जाता है. जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं उन्हें जीवन में भौतिक सुख, सुंदरता, वैभव और ऐशोआराम मिलता है. 28 जनवरी से शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं. 31 मई को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर शुक्र मेष राशि मे राशि में प्रवेश कर जाएंगे.जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत बदलने वाली है. तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.
दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार 28 जनवरी से शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं. 31 मई को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर शुक्र मेष राशि मे राशि में प्रवेश कर जाएंगे. जिसका प्रभाव मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों पर सकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा.
मेष राशि : शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा. मेष राशि के जातकों के जीवन में सुख समृद्धि और स्थिरता बनी रहेगी. आय में वृद्धि होगी, नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा. करियर और आर्थिक मामले में सफलता मिलेगी. नौकरी में लोगों को प्रमोशन मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा.
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जीवन खुशहाल होगा, करियर में उन्नति मिलेगी, व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे, कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 18, 2025, 14:20 IST
मई में शुक्र का गोचर… 3 राशियों के आएंगे अच्छे दिन! नौकरी
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


