बेवजह का विवाद, बिजनेस में नुकसान, वृषभ राशि वालों पर आज आएगी मुसीबत, बचने के लिए करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal:आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा भी हो सकता है. आज आप जिस काम को अच्छा सोचकर करेंगे उसमे भी आपको नुकसान होने की संभावना है.
पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा भी हो सकता है. आज आप जिस काम को अच्छा सोचकर करेंगे, उसमें भी आपको नुकसान होने की संभावना है. आज आप बेवजह के झगड़े या बात विवाद से बचें, वरना आज आपका दिन मुश्किल भरा हो सकता है.
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें नुकसान होने की संभावना है. आज आप किसी को भी माल उधार न बेचें. यदि कोई आपका जानने वाला है, तो आप उधार माल बेचने से बचें, वरना आपके पैसे फंस सकते हैं. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपको ऑफिस में बॉस की फटकार भी लग सकती है, लेकिन इन सबके बाद भी आपको पूरी मेहनत से काम करना होगा. बात निवेश की करें तो आज आप म्युचुअल फंड या शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट बिल्कुल भी न करें. वरना इससे आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है.
पार्टनर से बढ़ेगा प्रेम
वृषभ राशि वालों के लव लाइफ में उनके पार्टनर से पुराना बात विवाद खत्म हो सकता है.आज आप भूलकर भी काले या नीले कपड़े न पहनें, वरना इससे आपके पार्टनर से आपका झगड़ा होने की संभावना है, जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका जीवन सामान्य रहेगा. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.
जरूर चढ़ाएं बेलपत्र
आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक यदि शिवलिंग पर दूध अर्पित करके उन्हें तीन बेलपत्र चढ़ाते हैं, तो इससे आपके वैवाहिक रिश्ते मधुर होंगे.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें


