बुध ग्रह को करना है मजबूत? अपनाएं इलायची का ये आसान उपाय और देखें फर्क अपने जीवन में
इलायची और बुध ग्रह का संबंध
इलायची को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है. बुध हमारे जीवन में संवाद, बुद्धि, सोचने-समझने की क्षमता और व्यापार को प्रभावित करता है, अगर बुध ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है, निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है और व्यापार में तरक्की मिलती है. वहीं बुध ग्रह कमजोर होने पर मानसिक बेचैनी, गलत फैसले, व्यापार में नुकसान और रिश्तों में तनाव जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं.
यह उपाय बेहद आसान है और कोई भी व्यक्ति इसे कर सकता है. आपको इसके लिए सिर्फ 100 ग्राम इलायची और दो लीटर की एक बोतल की जरूरत होगी. इस उपाय को करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
1. सबसे पहले 100 ग्राम इलायची लें.
2. अब एक बड़ी कढ़ाई या भगोने में दो लीटर पानी डालें.
3. पानी में इलायची डालकर अच्छी तरह उबाल लें.
4. जब पानी अच्छे से उबल जाए तो उसे ठंडा कर लें और छानकर एक बोतल में भर लें.
5. अब हर रोज नहाने से पहले आधा गिलास इलायची वाला पानी अपनी बाल्टी में डालें और उसी पानी से स्नान करें.
इस उपाय से मिलने वाले फायदे
1. मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है.
2. आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है.
3. व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना बढ़ती है.
4. त्वचा पर भी सकारात्मक असर दिखता है और चेहरा निखरने लगता है.
इलायची का यह उपाय पूरी तरह सुरक्षित और आसान है. इसे करने में ज्यादा समय या पैसे खर्च नहीं होते.


