बनते काम भी हैं बिगड़ रहे, तो तुलसी और चंदन की पूजा से करें ग्रह दोष को शांत

बनते काम भी हैं बिगड़ रहे, तो तुलसी और चंदन की पूजा से करें ग्रह दोष को शांत

Last Updated:

तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय हैं. चंदन के साथ तुलसी की पूजा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाती है, नेगेटिव सोच और तनाव कम करती है. रोज सुबह तुलसी पर चंदन लगाकर विष्णु मंत्र जाप और दीपक जलाने से मन, घर और जीवन में शांति और सकारात्मकता बढ़ती है.

तुलसी और विष्णु ये दोनों नाम साथ आते ही कुछ खास सा एहसास होता है. हिंदू धर्म में तुलसी को भगवान विष्णु की सबसे प्रिय चीज़ माना गया है. पूजा में तुलसी की मौजूदगी जरूरी है लोग मानते हैं कि इसके बिना विष्णु की पूजा अधूरी रह जाती है. यही वजह है कि हर पूजा में तुलसी ज़रूर शामिल की जाती है.

Local18

फरीदाबाद के महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य भी कहते हैं शास्त्रों में तुलसी की अहमियत बहुत बड़ी है. उनके हिसाब से जब विष्णु को तुलसी के साथ भोग चढ़ाया जाता है तो वो जल्दी स्वीकार करते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं.

Local18

अब बात करते हैं चंदन और तुलसी की. जब तुलसी के पत्ते पर चंदन लगाते हैं तो उसकी पवित्रता और भी बढ़ जाती है. चंदन की ठंडक और उसकी खुशबू पूजा के माहौल को शांत बना देती है. मंदिर में एक अलग ही पॉजिटिव एनर्जी का अहसास होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

अगर घर में भी चंदन लगी तुलसी रखते हैं तो नेगेटिव सोच, तनाव, और अशांति दूर रहती है. घर का माहौल हल्का और साफ सुथरा लगता है. लोग मानते हैं कि इससे वास्तु से जुड़ी परेशानियां भी कम हो जाती हैं.

Local18

चंदन की ठंडक मन को भी राहत देती है. जिनको तनाव या बेचैनी रहती है अगर वो रोज पूजा में चंदन लगी तुलसी रखें तो धीरे-धीरे मन शांत होने लगता है और सोच भी पॉजिटिव हो जाती है.

Local18

तुलसी और चंदन का एक कनेक्शन ग्रहों से भी जुड़ा हुआ है. माना जाता है कि इनके साथ पूजा करने से ग्रहों का संतुलन ठीक रहता है और जीवन में जो रुकावटें, झगड़े या पैसों की दिक्कतें हैं वो कम होने लगती हैं.

Local18

अगर पूजा की आसान विधि जानना चाहें तो रोज सुबह तुलसी के पत्ते पर थोड़ा सा चंदन लगाकर मंदिर में रखें. विष्णु मंत्र का जाप करें और शाम को दीपक जलाएं. कुछ दिनों में ही मन, घर और पूरे जीवन में पॉजिटिव बदलाव महसूस होने लगता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

बनते काम भी हैं बिगड़ रहे, तो तुलसी और चंदन की पूजा से करें ग्रह दोष को शांत

Source link

Previous post

किचन की किस दिशा में रखें कौन सा सामान, यहां जानिए वरना बढ़ जाएगी आपकी परेशानी

Next post

Singh Varshik Rashifal 2026: नए साल में मिलेगी जबरदस्त सफलता, लेकिन ये 3 समस्याएं करेंगी परेशान, पढ़ें सिंह वार्षिक राशिफल

You May Have Missed