तुलसी के पास छिपकली का दिखना किस बात का संकेत? जीवन के लिए शुभ होगा या अशुभ, पंडितजी से जान लें सच्चाई
Last Updated:
Tulsi Vastu: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. तुलसी को लेकर तमाम मान्यताएं भी प्रचलित हैं. जैसे- तुलसी के पास छिपकली का दिखना किस बात का संकेत? तुलसी के पास छिपकली का आना शुभ है या अशुभ? आइए जानत…और पढ़ें
तुलसी के पास छिपकली दिखना शुभ है या अशुभ? पंडित जी से जानें-
हाइलाइट्स
- सनातन धर्म में तुलसी के बिना घर का आंगन अधूरा लगता है.
- तुलसी को लेकर तमाम तरह की मान्यताएं भी प्रचलित हैं.
- ऐसी ही मान्यता है कि तुलसी के पास छिपकली दिखना का क्या मतलब.
Tulsi Vastu: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. इसके बिना घर का आंगन अधूरा सा लगता है. लोग तुलसी पूजा के साथ ही दिन की शुरुआत करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है. इसके अलावा, तुलसी को लेकर तमाम मान्यताएं भी प्रचलित हैं. जैसे- तुलसी के पास छिपकली का दिखना किस बात का संकेत? जीवन में क्या दिखता है प्रभाव? तुलसी के पास छिपकली का आना शुभ है या अशुभ? तुलसी के जुड़ी कई रोचक बातें News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
तुलसी के पास छिपकली के दिखने का मतलब
आर्थिक लाभ: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, तुलसी के पास छिपकली का दिखना शुभ संकेत है. माना जाता है कि, यदि तुलसी के पौधे के पास छिपकली दिखाई देती तो इसका मतलब है कि धन-लाभ और समृद्धि हो सकती है.
सुख-समृद्धि: तुलसी के पास छिपकली का दिखना समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. यह घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने वाला माना जाता है.
घर में सुख-शांति: तुलसी के पौधे के पास छिपकली का दिखना घर में सकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने और अच्छे समय के आगमन का प्रतीक माना जाता है.
मनोकामनाएं पूरी होंगी: अगर तुलसी पर छिपकली दिखाई दे और वह सुरक्षित रूप से चली जाए, तो इसे शुभ माना जाता है और यह संकेत करता है कि आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं.
परिवार की रक्षा: कुछ संस्कृतियों में, छिपकली को बुरी शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करने वाला माना जाता है. इसलिए, तुलसी के पास छिपकली का दिखना घर और परिवार की सुरक्षा का प्रतीक भी माना जाता है.
गृह क्लेश का कारण: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लेकिन यदि छिपकली बार-बार तुलसी के पौधे पर आती दिखे, तो यह घर में कलह या विवाद का संकेत हो सकता है.
तुलसी की मंजरी का क्या करें: तुलसी में मंजरी आने का मतलब है कि जीवन में आने वाले संकटों से निजात मिलेगी. इसके लिए तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर के उस स्थान पर रख दें, जहां आप अपना धन रखते हैं. ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होगा.
ये भी पढ़ें: 60 साल बाद महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग… त्रिग्रही युति योग का हो रहा निर्माण, 4 प्रहर की साधना से बनेंगे धनवान
ये भी पढ़ें: घर में स्थापित करना चाहते हैं शिवलिंग? पंडित जी की बताई इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना शिवजी का नहीं…
February 16, 2025, 08:20 IST
तुलसी के पास छिपकली दिखना किस बात का संकेत? जानें जीवन के लिए शुभ है या अशुभ


