जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी यह इच्छा आज पूरी होगी और आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है.

 जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी यह इच्छा आज पूरी होगी और आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है.

सोमवार 30 दिसंबर का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. बात वृश्चिक राशि कि करे तो गया जिला के मंत्रालय वैदिक पाठशाला के पंडित राजा आचार्य के अनुसार आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है. वृश्चिक राशि वालों का सुबह से ही अधूरे कार्य पूरा करने पर जोर रहेगा. अगर आपका कोई सरकारी या अन्य कार्य काफी समय समय अटका हुआ है तो वह आज उसके पूरे होने की संभावना बन रही है.

इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आज उनकी यह इच्छा पूरी होती दिखाई दे रही है. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी यह इच्छा आज पूरी होगी और आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है. अगर आप किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं. आज आपको राहत मिलती नजर आ रही है. आज के दिन आपको वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी. पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी. छोटे बच्चों से किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं.

धन से जुड़ी समस्याओं का सामना
आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान के दस्तक हो सकती हैं. आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. आज के दिन नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना अच्छा रहेगा. कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

नए वाहन की खरीदारी
परिजनों के साथ आशीर्वाद से करियर में अपार सफलता मिलेगी. फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे. आपका प्रेमी आज गद्दारी दिखाने का प्रयास कर सकता है और आपको जब पता चलेगा तब तक शायद बहुत देर हो चुकी होगी. यदि प्रेम संबंध अभी पुराने नहीं हैं तब आपको अपने कीमती सामान पर नजर रखनी चाहिए. आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा.

ऑनलाइन व्यवसाय में होगा फ्रॉड
व्यापार में आपको किसी पर डिपेंड नहीं रहना है और पार्टनरशिप करने से पहले आपको जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी करनी होगी. ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है. इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा. आप अपने काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. जो आपके लिए लाभदायक रहेगी. परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको टेंशन अधिक होगी.

Tags: Astrology, Bihar News, Gaya news, Horoscope Today, Local18

Source link

You May Have Missed