जीवन में आ रही हैं परेशानियां? दिन घर की इस दिशा में रख दें थोड़ी सी घास, बनने लगेंगे धन-वैभव के योग, दूर होंगी रुकावटें

जीवन में आ रही हैं परेशानियां? दिन घर की इस दिशा में रख दें थोड़ी सी घास, बनने लगेंगे धन-वैभव के योग, दूर होंगी रुकावटें

Budhwar ghass upay: हमारे यहां बुधवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि यह सिर्फ भगवान गणेश को ही नहीं बल्कि बुध ग्रह को भी समर्पित है. माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन सही उपाय करता है उसके जीवन में धन, बुद्धि, व्यापार और करियर के नए रास्ते खुलने लगते हैं. इन्हीं उपायों में से एक उपाय है बुधवार के दिन घर में थोड़ी सी ताजी घास रखना. सुनने में यह भले ही साधारण लगे, लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इसका प्रभाव काफी गहरा माना जाता है. बहुत से लोग केवल गणेश जी को दूर्वा अर्पित करते हैं, लेकिन घर में सामान्य हरी घास रखने से भी धन और सुख-समृद्धि के योग बनते हैं. इस बारे में बता रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

बुधवार को घास रखने का महत्व
बुधवार के दिन घर में घास रखने का महत्व ज्योतिष में बेहद खास माना जाता है. घास को उत्तर दिशा में रखने से धन के देवता कुबेर और बुध ग्रह दोनों की कृपा मिलती है. कहा जाता है कि जब घर की सही दिशा में ताजी घास रखी जाती है, तो घर के आर्थिक हालात में सुधार आने लगता है. आय के नए रास्ते खुलते हैं और धन का प्रवाह पहले से बेहतर होने लगता है. यही वजह है कि ज्योतिषाचार्य इसे एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय मानते हैं, जिसे हर कोई घर में आसानी से कर सकता है.

बुध ग्रह मजबूत होता है तो बुद्धि और निर्णय क्षमता बढ़ती है
बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और तर्कशक्ति का स्वामी है, इसलिए बुधवार को घास रखने से बुध मजबूत होता है और इसका असर सीधे व्यक्ति की समझ, एकाग्रता और निर्णय क्षमता पर दिखाई देता है. छात्रों की पढ़ाई में सुधार होता है, दिमाग तेज चलता है और गलत फैसले लेने की संभावना कम हो जाती है. ऑफिस या बिजनेस से जुड़े लोग बताते हैं कि यह उपाय करने के बाद उनके काम में सूझ-बूझ बढ़ती है और चुनौतियों से निपटना आसान हो जाता है.

वाणी दोष और संचार क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव
वाणी दोष भी बुध ग्रह के असंतुलन से जुड़ा माना जाता है. जो लोग बोलने में झिझकते हैं या अपनी बात सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाते, वे बुधवार को घास रखकर और गणेश जी की पूजा करके वाणी से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं. कहा जाता है कि इससे बातचीत में सहजता आती है, शब्दों में मिठास बढ़ती है और व्यक्ति की संवाद क्षमता बेहतर होती है. इंटरव्यू या पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े लोगों के लिए यह उपाय बहुत लाभकारी माना गया है.

जीवन की रुकावटें दूर होती हैं और संकट कम होते हैं
गृहस्थ जीवन में होने वाली रुकावटें, बाधाएं और अचानक आने वाले संकट भी बुध और गणेश जी की कृपा से दूर होने लगते हैं. घास को घर में रखने से ऊर्जा का संतुलन मजबूत होता है और विघ्न अपने आप दूर हो जाते हैं. कई लोग मानते हैं कि बुधवार को घास रखने और गणेश जी की आराधना करने से जीवन के अधूरे काम पूरे होने लगते हैं और मन में स्थिरता आती है. यह उपाय मानसिक शांति बढ़ाने में भी मदद करता है.

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है
घास को प्राकृतिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इसे घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी हटने लगती है और वातावरण में पवित्रता का संचार होता है. जहां घास रखी जाती है, वहां घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ता है, तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस होते हैं. यह उपाय सिर्फ धन ही नहीं बल्कि घर की खुशहाली और सुख-शांति के लिए भी बेहद प्रभावी है.

Budhwar ghass upay

उत्तर दिशा में घास रखने का ज्योतिषीय महत्व
उत्तर दिशा बुध और कुबेर दोनों की दिशा मानी जाती है, इसलिए घास को यहीं रखने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. बुधवार को ताज़ी हरी घास एक छोटी कटोरी में रखकर उत्तर दिशा में किसी साफ, ऊंचे स्थान पर रखना शुभ माना जाता है. साथ ही ध्यान रखना चाहिए कि यह घास कभी सूखने न पाए, वरना इसका प्रभाव कम हो जाता है. हर बुधवार इसे बदलना सबसे अच्छा माना जाता है ताकि घर में लगातार शुभ ऊर्जा बनी रहे.

Source link

Previous post

Margashirsha Purnima 2025 Upay: साल की अंतिम पूर्णिमा पर रात में चुपचाप करें ये महाउपाय, जाएगा कुछ नहीं लेकिन पाएंगे 32 गुणा लाभ

Next post

अचानक मिलने लगे अवसर या बढ़ गया है सोशल सर्कल? 11वें भाव का राहु देता ये सब कुछ, लेकिन यहां बिगाड़ देता है किस्मत!

You May Have Missed