जन्मतिथि से जानते हैं साल 2026 किन किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लाभकारी, सूर्यदेव किस पर करने वाले हैं मेहरबानी
Last Updated:
नया साल 2026 आ चुका है. ऐसे में आज हम आपको जन्मतिथि के माध्यम से बताएंगे कि साल 2026 किन किन लोगों के लिए खास रहने वाला है. इस साल किन लोगों की इच्छाएं पूरी होंगी और किन लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं सबसे ज्यादा किन मूलांक जातकों के लिए लाभकारी होगा नया साल…
नया साल 2026 आ गया है और अंक ज्योतिष के हिसाब से यह साल खास तौर पर कुछ मूलांक वालों के लिए बहुत लाभकारी साबित होने वाला है. साल 2026 का जोड़ 1 आता है और 1 नंबर का स्वामी स्वयं ग्रहों के राजा सूर्य हैं, इसलिए सूर्यदेव का प्रभाव पूरे साल दिखाई देने वाला है. सूर्य देव यश, सफलता, आत्मविश्वास, प्रसिद्धि और पिता जैसे कारकों के स्वामी हैं, इसलिए 2026 का साल जो जातक अपने काम, करियर और व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. अंक ज्योतिष के माध्यम से जान सकते हैं कि किस मूलांक वालों के लिए साल 2026 सबसे अच्छा रहने वाला है. किन जातकों को क्या मिलेगा, आइए जानते हैं…

सबसे पहले बात करें मूलांक 1 के जातकों की क्योंकि मूलांक 1 के स्वामी सूर्यदेव हैं इसलिए पूरे साल सूर्यदेव की मूलांक 1 वालों पर कृपा बनी रहेगी. जो लोग महीने के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे हैं, उनके लिए यह साल बहुत ही फलदायक रहने वाला है. आपके सभी अटके काम पूरे हो जाएंगे और भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा. इस साल आपको मेहनत का फल मिलेगा, इसलिए आप उच्च पद की प्राप्ति कर सकते हैं.

मूलांक 1 वालों को साल 2026 में नई नौकरी या बड़ी डील हाथ लग सकती है और सम्मान में भी वृद्धि होगी. अगर आप सोच रहे हैं घर बदलने या नया घर खरीदने का तो 2026 ऐसा समय देगा जब ये सब आसानी से हो सकता है. खासकर जनवरी महीना उनके लिए बहुत शुभ रहेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए ये समय बिल्कुल सही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 3 वालों के लिए 2026 साल शानदार साबित होगा क्योंकि मूलांक 3 के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव हैं. देवताओं के गुरु और ग्रहों के राजा सूर्य देव के बीच संबंध अच्छे हैं. इसलिए जिनका जन्म 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनके लिए यह साल कारोबार और बड़े प्रोजेक्ट्स में तरक्की का मौका लाएगा. गुरु ग्रह और सूर्यदेव की कृपा से आपकी संपत्ति में अच्छी वृद्धि होगी और किसी उच्च पद की प्राप्ति भी कर सकते हैं.

मूलांक 3 वाले इस साल लंबे समय से चली आ रही योजनाओं पर काम करना शुरू कर सकते हैं. साल 2026 में आपके लिए गुरु ग्रह की कृपा से धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी भागीदारी रहेगी और माता-पिता की मदद से जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सभी की जरूरतों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे.

मूलांक 5 वाले साल 2026 खूब फायदा उठा सकते हैं क्योंकि मूलांक 5 के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं. ग्रहों के राजकुमार और ग्रहों के राजा के बीच संबंध अच्छे हैं. बुध देव व्यापार, वाणी, बुद्धि के कारक ग्रह हैं. जिनका जन्म 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनके लिए साल यात्राओं, नए संपर्कों और व्यवसायिक मुनाफे का संकेत देता है. बुद्ध देव वाणी के कारक ग्रह हैं, ऐसे में मूलांक 5 वालों की वाणी में इस साल सुधार आएगा और किसी से भी अपना काम आसानी से निकलवा पाने की स्थिति में होंगे.

मूलांक 5 वाले स्वभाव से मजाकिया और मिलनसार होते हैं, इसलिए पूरे साल का माहौल हल्का और खुशमिजाज रहेगा. मूलांक 5 वाले इस साल अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं. मूलांक 5 वालों को सामाजिक रूप से सम्मान मिलेगा और ऐसे लोग आपके करियर में नई उन्नति के रास्ते खोलेंगे. साल 2026 में मूलांक 5 वालों को बिजनेस में अच्छा लाभ होगा और अगर आप बिजनेस नहीं करते हैं तो एक बार इस सेक्टर में जरूर ट्राई करें, भले ही शुरुआत छोटी से करें.

साल 2026 मूलांक 1, 3 और 5 वालों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी रहने वाला है. अगर आप अपने जीवन में सफलता, पैसा, नई योजनाएं और सामाजिक मान-सम्मान चाहते हैं तो इस साल आपकी मेहनत और अच्छे कर्म रंग लाएंगे. बस ध्यान रखें कि कदम सोच-समझकर उठाएं और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें. साथ ही अपने आसपास के लोगों को समझें और सही काम ही करें क्योंकि यह साल आपकी परीक्षा भी लेगा. अंक ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है, आप इसके माध्यम से सामने वाले के गुण दोष के साथ व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में भी जा सकते हैं.


