घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका क्या है? लगभग हर व्यक्ति करता है ये गलती, इसलिए नहीं टिकता पैसा
Last Updated:
Jhadu Lagane Ka Sahi Tarika: झाड़ू को धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. झाड़ू लगाते समय हर कोई ऐसी गलती करता है, जिसके कारण उसके पास पैसा नहीं टिकता है. फिर सवाल यह है कि घर में झाड़ू लगान…और पढ़ें
घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका.
हर व्यक्ति सुबह में झाड़ू से अपने घर की सफाई करता है. झाड़ू को धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. कहते हैं कि जिस घर में साफ-सफाई रहती है, वहीं पर माता लक्ष्मी का वास होता है. जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती है, उस घर में दरिद्रता का वास होता है. कुछ लोग अपने घरों में सुबह और शाम दोनों समय झाड़ू लगाते हैं, तो कुछ लोग किसी भी एक समय लगाते हैं. झाड़ू लगाते समय हर कोई ऐसी गलती करता है, जिसके कारण उसके पास पैसा नहीं टिकता है. आपके घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं. फिर सवाल यह है कि घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका क्या है? इस बारे में जानते हैं कृष्णगिरि पीठाधीश्वर वसंत विजय जी महाराज से.
लोग झाड़ू लगाने में करते हैं ये गलती
वसंत विजय महाराज का कहना है कि घर में महिलाएं झाड़ू लगाते समय कुछ गलती करती हैं, जिसकी वजह से घर में पैसे की किल्लत होती रहती है और कष्ट बना रहता है. आप एक ही काम गलत करते हो, वो है कि आप झाड़ू लगाते हो घर के अंदर से शुरू करके मुख्य दरवाजे की ओर, यानि कि झाड़ू लगाने का काम घर के अंदर से प्रारंभ करते हो और सारा कूड़ा-कचरा मुख्य दरवाजे तक ले जाते हो. घर के मुख्य दरवाजे के पास जाकर ही कूड़ा-कचरा एकत्र करते हो. हर माता, बहन, बेटी झाड़ू लगाते समय यह गलती करती हैं.
घर की लक्ष्मी निकल जाएंगी बाहर
उनके अनुसार, जब आप झाड़ू घर के अंदर से बाहर की ओर लगाते हैं तो आपके घर की लक्ष्मी भी उसके साथ बाहर निकल जाएंगी. यह बहुत बड़ी शास्त्र की बात है. अब लोगों के मन में प्रश्न है कि फिर घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका क्या है.
घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका
इस पर वसंत विजय महाराज ने लोगों को घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका बताया. उन्होंने बताया कि आप झाड़ू लगाने की शुरूआत घर के मुख्य दरवाजे से करें. वहां से झाड़ू लगाते हुए हॉल, कमरे, किचन आदि की सफाई करें. फिर कूड़े-कचरे को अंदर के कमरे में एकत्र करके उसे बाहर की ओर फेंक दें.
जब आप मुख्य द्वार से सफाई करते हुए अंदर की ओर आओगे तो वो झाड़ू अपने साथ घर में धन लक्ष्मी को खींच कर लेकर आएगा. इस तरीके से झाड़ू लगाने पर उस घर में लक्ष्मी का वास होगा और कभी धन की कमी नहीं होगी. वह घर सुख, समृद्धि, धन आदि से परिपूर्ण रहेगा.
February 19, 2025, 08:47 IST
घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका क्या है? लगभग हर व्यक्ति करता है ये गलती


