गणेश चतुर्थी कब है? पूजा के लिए ढाई घंटे मुहूर्त, जानें तारीख, चांद निकलने का समय, महत्व
गणेश चतुर्थी की सही तारीख
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गणेश चतुर्थी के लिए जरूरी भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होगी. यह तिथि 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर खत्म होगी. उदयातिथि के आधार पर इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त दिन बुधवार को है.
गणेश चतुर्थी मुहूर्त
गणेश चतुर्थी पर ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 28 ए एम से सुबह 05 बजकर 12 ए एम तक है. उस दिन कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है. चतुर्थी का निशिता मुहूर्त 12:00 ए एम से 12:45 ए एम तक है.
गणेश चतुर्थी पर चांद निकलने का समय
गणेश चतुर्थी के दिन चन्द्रोदय सुबह में 9 बजकर 28 मिनट पर होगा. चंद्रमा के अस्त होने का समय रात में 8 बजकर 57 मिनट पर है. गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन वर्जित है. इस दिन चंद्रमा देखने से झूठा कलंक लगता है.
गणेश चतुर्थी का महत्व
गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक चलता है. तिथि के अनुसार इसके दिन कम और ज्यादा हो सकते हैं. गणेश चतुर्थी को व्रत और पूजा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं, उनकी कृपा से विघ्न और बाधाएं दूर होती हैं. मनोकामनाएं पूरी होती हैं.


