आज वृषभ राशि वालों की लव लाइफ रहेगी रोमांटिक, बिजनेस करने वाले रहें सावधान

आज वृषभ राशि वालों की लव लाइफ रहेगी रोमांटिक, बिजनेस करने वाले रहें सावधान

Last Updated:

Aaj ka Vrishabh Rashi: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 9 मार्च के दिन वृषभ राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज आपको बिजनेस में कहीं से धोखा मिल सकता है. वहीं, लव लाइफ रोमांट…और पढ़ें

X


title=वृषभ राशि दैनिक राशिफल
/>

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

हाइलाइट्स

  • बिजनेस में धोखा मिल सकता है, सावधान रहें.
  • लव लाइफ में खुशहाली रहेगी, पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं.
  • करियर में सफलता मिलेगी, बॉस का साथ मिलेगा.

वाराणसी: वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार 9 मार्च को फाल्गुल शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 9 मार्च के दिन वृषभ राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज आपको बिजनेस में कहीं से धोखा मिल सकता है. इसके अलावा कोर्ट कचहरी के मामले में आज आपको सफलता मिलेगी. साथ ही लव लाइफ के हिसाब से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा.

लव लाइफ रहेगी शानदार

आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे. वहीं, आज के दी लंबे समय से चला आ रहा विवाद भी थम सकता है और यदि आप सिंगल हैं तो आज आपके रिश्ते की बात भी चल सकती है.

निवेश से पहले करें विचार

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आपके आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी. यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय उसके लिए फिलहाल अनुकूल नहीं है. इसलिए आज आप निवेश से पहले समझदारी से काम लें.

करियर में मिलेगी सफलता

वहीं, बात करियर की करें तो आज वृषभ राशि के जातकों को करियर में सफलता प्राप्त होगी. आज आपको ऑफिस में बॉस का साथ भी मिलेगा. इसके अलावा आप प्रतियोगी परीक्षा में आज उत्तम परिणाम प्राप्त कर सकतें हैं.

इस रंग का करें प्रयोग

आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है. आज आप सूर्योदय से सूर्यास्त तक नमक का सेवन न करें और भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. इससे आपकी प्रतिष्ठा समाज में बढ़ेगी.

homeastro

आज वृषभ राशि वालों की लव लाइफ रहेगी रोमांटिक, बिजनेस करने वाले रहें सावधान

Source link

You May Have Missed