आज बन रहा बेहद खास संयोग, वृषभ राशि वाले करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, होगी धनवर्षा!

आज बन रहा बेहद खास संयोग, वृषभ राशि वाले करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, होगी धनवर्षा!

Last Updated:

Vrishabh Rashifal: 7 मार्च को वृषभ राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेगा. धन वृद्धि, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. लव लाइफ में सुधार, निवेश से फायदा, करियर में सफलता मिलेगी. माता लक्ष्मी को सफेद गुलाब चढ़ाएं. इससे आपकी …और पढ़ें

X

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार 7 मार्च को फाल्गुल शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन मृगशीर्षा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है.आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि ग्रहों का गोचर और नक्षत्रों का योग ऐसा संकेत कर रहे हैं कि 7 मार्च के दिन वृषभ राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार जरूर प्राप्त होगा. आज धन वृद्धि के योग भी हैं और आज आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.

लव लाइफ में रहेगी खुशहाली

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा. आज आपके पार्टनर से लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है. इसके लिए आपको अपने पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत करनी होगी. आज आपकी लव लाइफ खुशहाल रहेगी.

निवेश से होगा फायदा
वहीं बात आर्थिक स्थिति की करें तो आज वृषभ राशि वालों को व्यापार से काफी फायदा होगा. जो लोग लंबे समय से इन्वेस्ट की सोच रहे हैं उनके लिए भी आज का समय काफी अनुकूल है. आज आपको आपका रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है.

करियर में मिलेगी सफलता

करियर के लिहाज से भी आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सुखद  रहेगा. आज आपको ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा. इसके साथ ही आज आप अपने कार्यक्षेत्र पर अपने मेहनत के दम पर अपनी काबिलियत भी साबित कर पाएंगे.आज आप नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं.

माता लक्ष्मी को चढ़ाएं सफेद गुलाब

आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 1 है. आज शुक्रवार का दिन है इसलिए आज वृषभ राशि वालों को माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करनी चाहिए. माता लक्ष्मी के पूजन  के दौरान यदि वृषभ राशि वाले उन्हें सफेद गुलाब अर्पण करते हैं, तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

homeastro

आज बन रहा बेहद खास संयोग, वृषभ राशि वाले करें ये उपाय, होगी धनवर्षा!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Panchang: आज से होलाष्टक प्रारंभ, 3 शुभ योग में शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी कृपा से बढ़ेगा धन, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Next post

सिंह राशि वालों को होगी शुभ समाचार की प्राप्ति, कुंभ वालों को मिलेगा परिवार का साथ! पढ़ें दैनिक राशिफल

You May Have Missed