आज बदल सकती है कुंभ राशि की किस्मत! करियर में बड़ा मौका या कोई नया मोड़, जानें राशिफल
Agency:News18 Chhattisgarh
Last Updated:
कुंभ राशि के जातक कल अपने कार्यों से अपने बॉस को प्रसन्न रखने में सफल रहेंगे. आपकी मेहनत और लगन देखकर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.
Image
हाइलाइट्स
- कुंभ राशि के जातकों को नौकरी में बड़ी उपलब्धि के संकेत.
- स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नियमित व्यायाम और पौष्टिक भोजन लें.
- परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, संतान के लिए नया कोर्स फायदेमंद.
कोरबा:- कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला आज, यानी 18 फरवरी 2025, खुशियों से भरा रहने वाला है. ज्योतिष आचार्य पंडित दशरथ द्विवेदी के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए यह दिन करियर और पारिवारिक जीवन के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. पंडित द्विवेदी का कहना है कि कुंभ राशि के जातक आज अपने कार्यों से अपने बॉस को प्रसन्न रखने में सफल रहेंगे. आपकी मेहनत और लगन देखकर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.
कार्यक्षेत्र में सफलता के योग
यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है, क्योंकि आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. यह पदोन्नति या वेतन वृद्धि के रूप में भी हो सकता है. किसी विरोधी की बातों में आने से बचें. अपने विवेक का इस्तेमाल करें और किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन की बात करें, तो कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन शुभ रहेगा. आप अपनी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
स्वास्थ्य का ध्यान रखें
स्वास्थ्य के मामले में कुंभ राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है. नियमित व्यायाम करें और पौष्टिक भोजन लें. यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले भगवान का आशीर्वाद अवश्य लें. आज के दिन जरूरतमंदों को दान करना आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा. किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और शांति से काम लें.
Korba,Chhattisgarh
February 18, 2025, 01:01 IST
18 फरवरी को चमकने वाली है कुंभ राशि की किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


