आज का पंचांग, 1 जनवरी 2026: 3 शुभ संयोग में नए साल का प्रारंभ, गुरु प्रदोष, विष्णु पूजा, देखें नववर्ष के पहले दिन के सभी मुहूर्त, अशुभ समय
नए साल के पहले दिन शुभ मुहूर्त में सबसे पहले भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल, माला, फल, धूप, दीप, अक्षत्, हल्दी, पंचामृत, तुलसी के पत्ते से करें. गुड़े और चने की दाल का भोग लगाएं. विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा का पाठ करें और गुरुवार व्रत कथा सुनें. जो लोग प्रदोष व्रत हैं, वे विधि विधान से शिवजी की पूजा करें. उनको बेलपत्र, भांग, अक्षत्, धतूरा, फूल, माला आदि अर्पिज करें. ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए फल, मिठाई, शहद आदि चढ़ाएं. शिव चालीसा पढ़ें और प्रदोष व्रत कथा सुनें, पूजा का समापन शिव जी की आरती से करें. आज के दिन हल्दी, गुड़, चने की दाल, गरम कपड़े, अन्न, पीतल के बर्तन आदि का दान करें. गुरु ग्रह मजबूत होगा. वैसे भी साल के पहले दिन दान से आप दूसरों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 1 जनवरी 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 10:22 पी एम तक, उसके बाद चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 10:48 पी एम तक, फिर मृगशिरा
आज का करण- कौलव – 12:05 पी एम तक, तैतिल – 10:22 पी एम तक, फिर गर
आज का योग- शुभ – 05:12 पी एम तक, उसके बाद शुक्ल
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- वृषभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:14 ए एम
सूर्यास्त- 05:35 पी एम
चन्द्रोदय- 03:14 पी एम
चन्द्रास्त- 06:07 ए एम, जनवरी 02
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 05:25 ए एम से 06:19 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:04 पी एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:08 पी एम से 02:50 पी एम
अमृत काल: 07:57 पी एम से 09:23 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:52 ए एम, जनवरी 02
रवि योग: 10:48 पी एम से 07:14 ए एम, जनवरी 02
प्रदोष पूजा मुहूर्त: शाम 5:35 पीएम से रात 8:19 पीएम तक
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:14 ए एम से 08:32 ए एम
चर-सामान्य: 11:07 ए एम से 12:25 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:25 पी एम से 01:42 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:42 पी एम से 03:00 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:18 पी एम से 05:35 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 05:35 पी एम से 07:18 पी एम
चर-सामान्य: 07:18 पी एम से 09:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:25 ए एम से 02:07 ए एम, जनवरी 02
शुभ-उत्तम: 03:50 ए एम से 05:32 ए एम, जनवरी 02
अमृत-सर्वोत्तम: 05:32 ए एम से 07:14 ए एम, जनवरी 02
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 07:14 ए एम से 08:32 ए एम
गुलिक काल- 09:49 ए एम से 11:07 ए एम
राहुकाल- 01:42 पी एम से 03:00 पी एम
दुर्मुहूर्त- 10:41 ए एम से 11:23 ए एम, 02:50 पी एम से 03:31 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
नन्दी पर – 10:22 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.


