अनु दुबे का वो सुपरहिट भक्ति गीत… जो महिलाओं के बीच बना पहली पसंद, सुनते ही झूमने लगेंगे
शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है. इस दौरान माता रानी की भक्ति में डूबे भक्तों के लिए भजन-कीर्तन का विशेष महत्व होता है. इस उत्सव के दौरान बेहद खास रौनक देखने को मिलती है. लोग घरों में मैया के भजन गातें है. इस बार आपके लिए एक धमाकेदार भोजपुरी में माता का गीत लेकर आए हैं. अगर आप नवरात्रि के दिन माहौल को भक्तिमय बनाना चाहते हैं, तो आप इस हिट सॉन्ग को सुन सकते हैं. इसे भोजपुरी गायक अनु दुबे ने गाया है.


